

पिपलिया मंडी जैन दिवाकर स्वाध्याय भवन 28 जून 2022 । संकल्प शक्ति के माध्यम से अंतरात्मा की अनंत ऊर्जा को जागृत करके सफलता की मंजिल को प्राप्त किया जा सकता है । उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि संकल्प जितना मजबूत होगा उतना ही उसका ज्यादा विकास होगा
उन्होंने कहा कि संकल्प जितना है विशाल और समर्पण भाव से निस्वार्थ होगा देव शक्ति भी उसके चरणो में नतमस्तक होगी।
मुनि कमलेश ने बताया कि शुभ संकल्प के बिना धार्मिकता में प्रवेश भी असंभव है संकल्प बीज है तो सफलता वृक्ष है
राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि जो काम सरकार विज्ञान नहीं कर सकता वह संकल्प शक्ति ही हमारे नवीन भाग्य का निर्माण 48 मिनट में करती है
जैन संत ने बताया कि जो भाग्य नसीब और भगवान के भरोसे रहता है जिंदे मुर्दे के समान है संकल्प ही उसमें प्राण फुकता है कौशल मुनि गौतम मुनि ने विचार व्यक्त किए अक्षत मुनि घनश्याम मुनि ने मंगलाचरण किया वीर भाई जैन समाज पिपलिया मंडी की मीटिंग राष्ट्र संत के सानिध्य में हुई जिसमें नारायण लाल जी कनक मल सूरजमल कन्हैया लाल देवेंद्र कुमार भागचंद वीरेंद्र कुमार मुकेश कुमार मोहनलाल देवराज गोवर्धन लाल सूरजमल संगीत वीरवाल समाज के सभी बंधुओं ने भाग लिया अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली की शाखा बनाने का प्रस्ताव पास किया