रतलाम। वाघेला गो सेवा ग्रुप द्वारा नगर वासियों के लिए एक नई सुविधा का प्रयास किया गया है इसके अंतर्गत नगर वासियों के परिवार में किसी भी सदस्य के जन्मदिन पर व शादी की सालगिरह ,बच्चों के बर्थडे पर व परिवार के किसी भी सदस्य की पुण्यतिथि पर अगर आप गौशाला में चारा डलवाना चाहते हैं या वृद्धाश्रम में वृद्ध जनों का भोजन करवाना चाहते हैं या दिव्यांग बच्चों को व कुष्ठ रोगी परिवारों को उनकी आवश्यकतानुसार सामग्री का वितरण करने चाहते हो तो हमारी समिति के स्वयंसेवकों द्वारा आपके बजट अनुसार इस प्रकार के आयोजन आप करवा सकते हैं । इस कार्य के लिए आप हमारे ग्रुप प्रमुख दिनेश वाघेला से मोबाइल पर संपर्क कर सकते हैं आज इसी कड़ी में स्वर्गीय श्रीमती आशाबेन चौहान की सातवीं पुण्यतिथि पर नगर के अन्नपूर्णा वृद्धाश्रम में 60 वृद्ध जनों का भोजन का आयोजन किया गया । आज मौसम के अनुसार उन्हें गरम गरम जलेबी,भजिये, ग्वार फली की सब्जी ,दाल ,चावल और रोटी का भोजन कराया गया व सभी वृद्ध जनों को उनकी आवश्यकता अनुसार तेल,साबुन,पेस्ट व शैंपू का वितरण भी किया गया । आज के आयोजन में सहयोग देने वालों में श्रीमती विमला वाघेला,श्रीमती कीर्ति चौहान ,श्रीमती सीमा ठाकुर, श्रीमती नीना जाधव, मनस्वी चौहान, शिवराज सिंह चौहान ,बाबूलाल सिसोदिया, राधा किशन चौहान, रूप सिंह चौहान, रत्नप्रभा कुमावत ,दिनेश वाघेला, रूप सिंह चौहान ,कैलाश सोमानी ने अपनी सेवाएं दी। यह जानकारी गौ सेवा प्रमुख दिनेश वाघेला ने दी।