अजय जैन अध्यक्ष लोकेश ओसतवाल सचिव मनोनीत

रतलाम । लॉयन्स क्लब रतलाम एक्टिव में लायन अजय जैन अध्यक्ष, लोकेश ओसतवल सचिव, नीलेश पोरवाल कोषाध्यक्ष, प्रकाश कोठारी, कमलेश कोठारी एंव श्रद्धा लुनावत क्रमश: प्रथम, द्वितीय एंव तृतीय उपाध्यक्ष मनोनीत किये गए । मार्गदर्शक मंडल में योगेन्द्र रुनवाल, सुनील जैन, कैजार हुसैन बोहरा, राजेश चौपड़ा, आशीष लूणिया, राजेश पटवा, सन्तोष चानोदिया, चितरंजन लुनावत, सौरभ भंडारी, अलका पोरवाल रखे गए है । पदग्रहण समारोह दिनाँक 3 जुलाई को एक निजी मांगलिक भवन में डिस्ट्रीक्ट के प्रथम वाइस गवर्नर यश शर्मा के आतिथ्य में होगा, द्वितीय वाइस गवर्नर लायन योगेन्द्र रुनवाल शपथ अधिकारी रहेंगे । ईष्ट मित्रों ने इस मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया है।

Play sound