रतलाम । पुलिस ने आदतन चोरी के अपराधी संतोष पिता राजु मोर्या जाति भील को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 मोटरसाईकल व 1 एलईडी टीवी जप्त कर लिया है । आरोपी आदतन अपराधी होकर पूर्व में भी उसके ऊपर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 01.09.2022 को फरियादी दिनदयाल पिता कन्हैयालाल हेमावत निवासी ग्राम नामली जिला रतलाम(म.प्र.) ने थाना उपस्थित होकर सोयाबिन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई । कुछ दिन पुर्व भी युनियन बैंक के पास अनुराग इलेक्ट्रोनिक से भी एल.ई.डी. चोरी हो गई थी । फरियादी दिनदयाल पिता कन्हैयालाल हेमावत की रिपोर्ट पर थाना नामली पर अपराध क्र 321/2022 धारा – 379 भादवि का कायम किया जाकर विवेचना में लिया ।
पुलिस अधीक्षक रतलाम के निर्देशानुसार एसडीओपी रतलाम ग्रामीण के मार्गदर्शन क्षेत्र में हो रही चोरियो की धरपकड के लिये टीम बनाई गई । टीम को सुचना मिली थी की घटना के दिन करीब 06.00 बजे के लगभग एक व्यक्ति फरियादी के घर से मोटरसायकल से सोयाबीन का कट्टा ले जाते हुवे दिखा था । मुखबीर से जानकारी लेने पर पता चला की सोयाबीन व एल.ई.डी. चोरी कर ले जाने वाला व्यक्ति सेमलिया का संतोष पिता राजु मोर्य है । टीम द्वारा आरोपी संतोष पिता राजु मोर्या जाति भील उम्र 27 साल निवासी ग्राम सेमलिया थाना नामली जिला रतलाम (म.प्र.) को हिरासत मे लेकर हिकमतअमली से पुछताछ करने पर आरोपी संतोष द्वारा सोयाबीन चोरी व अनुराग इलेक्ट्रानिक्स दुकान से 01 एलईडी टीवी व 02 मोटर साईकल चोरी करना कबुल किया जिसके धारा 27 साक्ष्य अधिनियम का मेमो तैयार कर आरोपी के खेत की टापरी से आरोपी की निशानदेही से 01 एलईडी टीवी व 02 मोटर साईकल जप्त की गई व आऱोपी से जप्तशशुदा मोटर साईकलो के बारे में पुछताछ करने पर आरोपी संतोष संतोषपुर्ण जवाब नहीं दे पाया । सीसीटीएनएस आई.सी.जे.एस. क्कह्रक्रञ्ज्र रु पर उक्त मोटर साईकलो के चेचिस नंबर से सर्च करने पर उक्त मोटर साईकल क्र. एम.पी. 43 डीएक्स 2262 थाना स्टेशन रोड पर अपराध क्र 45/2020 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध है व मोटर साईकल क्र. एम.पी. 11 एमई 4415 थाना ताल जिला रतलाम पर अपराध क्र 121/2014 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध होना पाया गया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम – संतोष पिता राजु मोर्या जाति भील उम्र 27 साल निवासी ग्राम सेमलिया थाना नामली जिला रतलाम (म.प्र.)
बरामद/जप्त माल- 02 मोटर साईकल ,, 01 एलईडी टीवी किमती 47 हजार रुपये
सराहनीय भूमिका-
निरी. प्रीति कटारे, उनि अशोक सिंह तोमर. प्रआर 407 रमाकांत सिंह, आर 556 कुलदीप व्यास, आर 88 नितिन डामोर की मुख्य भुमिका रही है । उनि आरपी सारस्वत, उनि रविन्द्र कुमार मालवीय,प्रआर 69 छोटेलाल यादव, आर. 659 अर्जुन मकवाना, आर 1037 शांतिलाल राठौर, आर 548 मनोहर नागदा, आर 1042 मनोज मुजाल्दे आर. 269 मयंक जाटव द्वारा प्रकऱण में माल मुलजिम की पतारसी हेतु महत्वपूर्ण सराहनीय भूमिका रही है ।