रेलवे अकाउंट्स एसोसिएशन का 12 वां वार्षिक अधिवेशन 20 नवंबर को दिल्ली में

एसोसिएशन ने बोनस भुगतान कर्मियों का अभिनंदन किया

रतलाम । ऑल इंडिया रेलवे अकाउंट्स स्टाफ एसोसिएशन का 12वां वार्षिक अधिवेशन एजीएम नई दिल्ली नेशनल रेल म्यूजियम चाणक्यपुरी में आयोजित किया जा रहा है । एसोसिएशन के एजीएस अमरदीपसिंह एस के झा, अनिल कुमार सिंह उपाध्यक्ष, दीपक कम्युनिकेशन सेक्रेटरी, बलराम जॉइंट सेक्रेटरी ने बताया कि अधिवेशन में भारतीय रेलवे लेखा यूनिट के पदाधिकारी, सदस्य एवं लेखाकर्मी उपस्थित होंगे। एसोसिएशन के महामंत्री रेजी जॉर्ज ने बताया कि दिल्ली में अधिवेशन होने से लेखा विभाग से संबंधित मंत्रालय के अतिथियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है तथा एसोसिएशन को समर्थन करने वाले यूनियन के पदाधिकारी को भी आमंत्रित किया जा रहा है जिससे हमारी लंबित मांगे मुख्य रूप से पांचवा वेतन आयोग एरियर भुगतान, आर्बिट्रेशन निर्णय गजेटेड स्टेटस एवं अन्य मुद्दों पर सहयोग लेकर लंबीत प्रकरणों पर आदेश हो बैठक के दौरान चर्चा होगी। इधर ऑल इंडिया रेलवे एकाउंट्स स्टाफ एसोसिएशन रतलाम मंडल द्वारा बोर्ड द्वारा बोनस भुगतान के आदेश के 83 मिनट में बोनस भुगतान किए जाने पर एसोसिएशन के कम्युनिकेशन सेक्रेटरी प्रकाश चंद्र व्यास एवं सहायक मंडल वित्त प्रबंधक जेठमल रेगर के मुख्य अतिथि में बोनस भुगतान कर्मचारियों का एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं डिप्टी जी एस आफाक हुसैन अंसारी ने पुष्पहार एवं कलम भेंट कर अभिनंदन कर शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर सुरेश शर्मा, शंकर यादव, दिलीप साहू, अब्दुल मलिक कुरैशी, गौरव दुबे, मोहम्मद अली छिपा, अंकितसिंह, सुरेखा रामावत, अर्पित परदेसी, इरफान मंसूरी, सुमितसिंह किशोर मीणा, गुमानसिंह ,राहुल खरे, जीवनसिंह पटेल, सीमा कौशिक आदि को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *