कामकाजी बैठक मे जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने दी कार्यक्रमों की जानकारी




रतलाम 22 अक्टूबर । षड़यंत्रकारी तत्व विश्व मे स्थायी सरकारों के खिलाफ भ्रम फेला रहे है। नेपाल और बांग्लादेश मे जो हुआ वेसा भारत मे भी करने के प्रयास किये जा रहे है। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रभक्त सरकार ऐसा नही होने देगी। षड़यंत्रकारियों के भ्रम के खिलाफ भाजपा देशभर मे लोकतंत्र बचाओं भीडतंत्र हटाओं अभियान चला रही है। इसमें विभिन्न स्तरों पर आमजन को जागरूक किया जायेगा।
यह बात भाजपा के जिला प्रभारी विवेक जोशी ने कही। वैशाली गार्डन मे आयोजित जिला बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश मे जेनजी के नाम से अराजकता फैलाने का प्रयास हो रहा है। पहले राष्ट्रभक्त अजीत डोभाल पर सवाल उठाये गए, फिर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का विरोध कर भ्रम फहलाया जा रहा है। एस.आई.आर. मे ऐसा कुछ नहीं हुआ जितना बताया जा रहा है। यदि करोडो मतदाताओं के नाम कटते तो देश मे शांति नही रहती। भाजपा ने कांग्रेस और कॉकरोच पार्टी के आरोपों का जवाब देने के लिए अभियान शुरू किया है। इसमें सभी भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने स्वागत भाषण दिया उन्होने बताया कि लोकतंत्र बचाओ भीड़तंत्र हटाओ अभियान मे प्रेस संवाद, राष्ट्र चिंतन संवाद, युवा संवाद, विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता, पदयात्रा, और रैली आदि विभिन्न कार्यक्रम होगे। जिले मे ऐसा संकल्प अभियान के कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर उन्होने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। जिला महामंत्री महेश सोनी ने बताया कि लोकतंत्र बचाओ भीड़तंत्र हटाओ अभियान के लिए जिले मे गठित विभिन्न टोलियों की जानकारी दी। उन्होने बताया कि अभियान 23 अक्टूबर से 05 नवंबर तक चलेगा। इसमें मोदी सरकार के कामों को जन जन तक पहुंचाकर विरोधियों के भ्रम का पर्दाफाश किया जायेगा। बैठक के दौरान जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, अभियान टोली के जिला संयोजक महेश सोनी, सहसंयोजक क्रांति जोशी , प्रहलाद राठौर एवं संदीप यादव मंचासीन रहे।
आरंभ मे भारत माता एवं भाजपा के पितृपुरूषो पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। संचालन जयवंत कोठारी ने किया, आभार मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा ने माना।
अभियान की टोलियों की घोषणा
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने लोकतंत्र बचाओ भीड़तंत्र हटाओ अभियान के लिए विभिन्न टोलियों का गठन किया है। जिला टोली मे महेश सोनी संयोजक, डॉ.राजेन्द्र पांण्डेय जावरा विधायक, क्रांति जोषी, प्रहलाद राठौर, संदीप यादव एवं नंदनराज जैन सहसंयोजक रहेगे। प्रेस संवाद टोली मे अरुण त्रिपाठी, निलेश बाफना, नीरज बरमेचा, पदयात्रा टोली मनोहर पोरवाल, जयवंत कोठारी, कृष्णा डिंडोर, गोष्ठी टोली मे सोनु यादव, रजनीश गोयल, रजनीश जैन, युवा संवाद टोली मे विप्लव जैन, अनुकूल सोनी, राजेन्द्र पाटीदार, विद्यार्थी प्रतियोगिता टोली मे कीर्तिषरण सिंह, अनुज शर्मा, राजेन्द्र पाटीदार होस्टल, इन्फ्लुएंसर्स आउटरीच टोली मे अनिता कटारिया, नीलेश राव, अखिलेश सिंह, विशेषांक पत्रिकाएं टोली मे पवन सोमानी, राजेन्द्र सिंह गुडरखेडा, रवि पंवार, सोश्यल मीडिया योजना टोली मे तन्मय त्रिवेदी, जुबीन जैन एवं साहित्य वितरण टोली मे मनोज शर्मा, यतेन्द्र भारद्वाज, राजेश रांका शामिल किये गए है।