बाजना बस स्टैंड से अमृत सागर तालाब तक की रोड़ का अति शीघ्र निर्माण किया जावें, क्षैत्रवासियों ने दिया ज्ञापन

रतलाम । बाजना बस स्टैंड से अमृत सागर तालाब तक की सड़क काफी समय से जर्जर होकर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है जिसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है और बारिश का पानी जमा होने के कारण उक्त रोड़ पर कीचड़ जमा रहता है । जिससे राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । बड़े -छोटे वाहन का आवागमन तो ठीक उक्त रोड पर पैदल चलना भी दुर्भर हो गया है । खासकर महिलाएं एवं बच्चे को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है । उक्त मार्ग से लगे हुए कई धार्मिक क्षैत्र है और बाजना बस स्टैंड क्षैत्र की कई कॉलोनियों का मुख्य मार्ग यही होने की वजह से हजारों नागरिकों का रोजाना आवागमन होता है । ऐसे में उक्त क्षैत्र के नागरिकों को जर्जर सड़क होने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । उक्त समस्या को लेकर बाजना बस स्टैंड के नागरिकों द्वारा कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग जिला रतलाम के नाम ज्ञापन दिया । ज्ञापन में मांग की है कि अभी वर्तमान में त्यौहारों का समय है ऐसे में उक्त रोड़ पर बड़े एवं छोटे वाहनों का आवागमन काफी ज्यादा होने की वजह से नागरिकों को पैदल चलने में परेशानी आ रही है । इसलिए उक्त क्षैत्र की जर्जर सड़क का शीघ्र निर्माण किया जाए । अगर विभाग द्वारा शीघ्र उक्त सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो क्षेत्रवासियों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा । जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की रहेगी।
ज्ञापन देते समय रमेश शर्मा, जितेन्द्र जाटव, महेन्द्रसिंह गरवाल, कान्हा, कृष्णा जगदेव, महावीर चौहान, अशोक गुर्जर, मुकेश पटेल, मुकेश नायक आदि क्षेत्रवासी उपस्थित थे ।

Play sound