


नीमच सांवरिया महावीर गो रक्षा केंद्र 1 मार्च 2023 । जब सामान्य जनता को कई सरकार द्वारा मुफ्त बिजली और पानी की व्यवस्था की जा सकती है तो फिर गौशालाओं को मुक्त क्यों नहीं। उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने धर्म सभा को संबोधित करते कहा कि वोटों के लालच में सब कुछ करने को तैयार हो जाते हैं काश गौमाता को भी वोट डालने का अधिकार होता तो उनकी भी कोई सुनता। उन्होंने कहा कि रु.2 किलो गेहूं प्रदान किए जा सकते हैं तो फिर गौ माता के लिए क्यों नहीं दी जाती इसका जवाब जनता को देना होगा।
मुनि कमलेश ने बताया कि गौमाता का उपयोग श्रद्धा के लिए किया जाना चाहिए स्वार्थ के लिए नहीं । राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि राजस्थान सरकार प्रति गाय को गौशाला में प्रतिदिन 40 रु. का अनुदान प्रदान करती है तो मध्य प्रदेश सरकार को तो ₹50 प्रति देनी चाहिए । जैन संत ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा गोचर भूमि मुक्त कराने के आदेश को राज्य सरकारें तत्काल पालन करते हुए गोचर भूमि भूमाफिया से मुक्त कराएं 6 मार्च जिला जेल कनावटी नीमच के अंदरगौशाला का उद्घाटन किया जाएगा मुनि कमलेश के सानिध्य में राजस्थान सरकार के मंत्री उदयलाल जी आंजना द्वारा मुनि कमलेश की प्रेरणा से संचालितश्री लक्ष्मीनाथ गुरु कमल गोशाला केली और कोटड़ी कला दोनों के लिए 15 -15 लाख रुपए का अनुदान प्रदान किया।