
रतलाम । भाजपा के युवा नेता भाई अमन पोरवाल युवा मोर्चा जिला कार्य समिति सदस्य बनाए गए। श्री पोरवाल की नियुक्ति पर कार्यकर्ता में जोश है तथा श्री पोरवाल ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त जी शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी सुश्री कविताजी पाटीदार, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभवजी पंवार, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन का आभार माना । श्री पोरवाल ने कहा की आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को भारी बहुमत से जीतकर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाना है।