रतलाम 26 सितंबर। पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:
- ट्रेन संख्या 09007/09008 मुंबई सेंट्रल–धौलपुर स्पेशल
ट्रेन संख्या 09007 मुंबई सेंट्रल-धौलपुर स्पेशल 02 एवं 06 अक्टूबर, 2026 को मुंबई सेंट्रल से 10.30 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम (21.15/21.25 शुक्रवार, मंगलवार) होते हुये अगले दिन 10.10 बजे धौलपुर पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09008 धौलपुर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 03 एवं 07 अक्टूबर, 2026 को धौलपुर से 14.00 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम (05.10/ 05.15 सोमवार, शुक्रवार) होते हुये अगले दिन 16.30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, फतेहपुर सीकरी और आगरा कैंट स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
- ट्रेन संख्या 09023/09024 बांद्रा टर्मिनस–धौलपुर स्पेशल [2 फेरे]
ट्रेन संख्या 09023 बांद्रा टर्मिनस-धौलपुर स्पेशल 07 अक्टूबर, 2026 को बांद्रा टर्मिनस से 11.00 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम (21.15/21.25 बुधवार) होते हुये अगले दिन 10.10 बजे धौलपुर पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09024 धौलपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 08 अक्टूबर, 2026 को धौलपुर से 14.00 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम (05.00/05.05 शुक्रवार) होते हुये अगले दिन 16.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, फतेहपुर सीकरी और आगरा कैंट स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
- ट्रेन संख्या 04168/04167 उधना–कानपुर सेंट्रल (साप्ताहिक) स्पेशल
ट्रेन संख्या 04168 उधना-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शनिवार को उधना से 23.25 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम (05.20/05.25 रविवार) होते हुये अगले दिन 22.10 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 03 अक्टूबर, 2026 से 28 नवंबर, 2026 तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 04167 कानपुर सेंट्रल-उधना स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को कानपुर सेंट्रल से 22.00 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम(15.10/ 15.15 शनिवार) होते हुये अगले दिन 21.40 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन 02 अक्टूबर, 2026 से 27 नवंबर, 2026 तक चलेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, फतेहपुर सीकरी, ईदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, फफूंद और झींझक स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 09007, 09023 एवं 04168 की बुकिंग 28.09.2026 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।