खेतलपुर नाले से सिंचाई के लिए लगाई गई चार मोटरों पर जिला प्रशासन की कार्रवाई

एक मोटर जब्त, तीन मोटरों की केबल काटकर की गई कार्रवाई

रतलाम 9 नवंबर । खेतलपुर नाले से सिंचाई के लिए किसानों द्वारा लगाई गई मोटरों के संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई। प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती सविता राठौर ने बताया कि खेतलपुर नाले पर सिंचाई के लिए लगाई गई चार मोटरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई के दौरान एक मोटर जब्त की गई, शेष तीन मोटरों की केबल काटी गई। उक्त कार्रवाई विद्युत विभाग के सहयोग से संपन्न की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *