भगवान गोरधन की पूजा

रतलाम 9 नवंबर । नगर के कालिका माता मंदिर परिसर रतलाम में वर्षों पुरानी परम्परा को जीवित रखते हुए गोर्वधन भगवान को गो माता के पवित्र गोबर से बनाया गया ओर महिलाओं ने भगवान की पूजा की । श्री मति आशा उपाध्याय ने बताया कि हमारी भारतीय संस्कृति को जीवित रखना हमारा दायित्व है ताकि आने वाली पीढ़ी इनको आगे बढ़ा सके और संस्कृति अनुसार कार्य होते रहे । भगवान कृष्ण से हमे ये प्रेरणा मिलती हैं कि अपने जन को विपरीत परिस्थितियों में कैसे बचाए जाए चाहे गोरधन पर्वत उठाना पड़े। कार्यक्रम में श्री मति आशा उपाध्याय श्री मति शोभा श्रेष्ठ श्री मति कीर्ति बक्षी श्री मति ज्योति उपाध्याय श्री मति चंदा राठौर श्री मति सोनम प्रजापत सहित कई महिला शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *