मुमुक्ष प्रियल कोठारी की दीक्षा राम गुरु के मुखारबिंद से 14 नवंबर को बीकानेर मे

रतलाम। साधुमार्गी जैन संघ रतलाम के वरिष्ठ श्रावक स्वर्गीय श्री छोटेलाल जी कोठारी की सुपोत्री शीतल प्रियंका कोठारी की पुत्री मुमुक्ष बहन प्रियल कोठारी की दीक्षा 14 नवंबर को आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब उपाध्याय प्रवर श्री राजेशमुनीजी जी मसा के पावन सानिध्य में ज्ञान पंचमी के शुभ अवसर पर 8:30 बजे प्रवचन के पश्चात बीकानेर में होना संभावित है उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के उपाध्यक्ष प्रितेश गादिया ने बताया कि इस पावन दीक्षा प्रसंग के पूर्व साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा दिनांक 11 नवंबर को प्रातः 8:00 बजे घास बाजार से वर्षीदान बरगोड़ा निकलेगा जो की शहर के प्रमुख मार्ग से प्रारंभ होकर नोलाईपुरा गणेश देवी बजाज खाना चांदनी चौक से होता हुआ लक्कड़पिठा स्थित छोटू भाई की बगीची डीपी परिसर पर पहुंचेगा तत्पश्चात दीक्षार्थी बहन एवं परिवार का अभिनंदन समारोह का आयोजन संघ द्वारा संपन्न किया जाएगा एवं लाभार्थी परिवार द्वारा स्वामी वात्सल्य काआयोजन वहीं पर रहेगा। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष विनोद मेहता मंत्री पंकज मुनत ने अत्र विराजित शासन दीपक श्री चिन्मय मुनि जी महाराज साहब एवं समस्त चरित्रशील आत्माओं के प्रति विनय भाव रखें और कहां की आपके सानिध्य में इस चातुर्मास में रतलाम संघ को यह प्रसंग प्राप्त हो रहा है एवं एवं लाभार्थी कोठारी परिवार के के प्रति भी कृतज्ञता के भाव प्रकट कीये साथ ही इस अवसर पर संघ के समस्त पदाधिकारी कार्यकारिणी व संघ की समस्त इकाई के महिला मंडल बहु मंडल युवा संघ बालक मंडल बालिका मंडल के पदाधिकारी संगीता मुनत सरिता पटवा सुनीता मुनत महक मंडोत अशीष छाजेड़ सुमित मुनत शौर्य भंडारी ईशान डांगी एनी मुरार कनिष्का पटवा ने आवाहन किया इस धार्मिक आयोजन में पुरुष सफेद परिधान एवं महिला केसरिया परिधान में पधार कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस अनुष्ठान का लाभ लेवे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *