बजट में मुख्यमंत्री ने 5 लाख राज्य पेंशनर्स व उनके परिवार को किया घोर निराश

रतलाम। 5 लाख राज्य पेंशनरों को उम्मीद थी कि बजट में लंबित एरियर महंगाई राहत, पेंशनर्स को प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना से जोडऩा, स्वास्थ्य बीमा योजना, चिकित्सा भत्ता के लिए आर्थिक मदद हेतु प्रावधान किया जाना था। परंतु पेंशनर्स के लिए एक भी प्रावधान सम्मिलित नहीं किया गया। पेंशनर्स एसोसिएशन म.प्र. के उप प्रांताध्यक्ष कीर्तिकुमार शर्मा ने कहा कि प्रस्तुत बजट से प्रदेश के 5 लाख पेंशनर्स व पेंशनर्स परिवार क्षुब्ध व घोर निराश है। ये लोक लुभावन चुनावी बजट है, पेंशनर्स के हित में नहीं है।

Play sound