

रतलाम (अभय सुराणा) । ऑल इंडिया माइनीटरी फेडरेशन की मध्य प्रदेश की प्रबंध कार्यसमिति की बैठक रतलाम में श्री सौरभ भंडारी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता भारत सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर का दर्जा प्राप्त पूर्व हाई कोर्ट जज माननीय श्री नरेंद्र कुमार जैन ने जैन समाज को अल्पसंख्यक घोषित होने के बाद वर्तमान में हमारी क्या स्थिति है इस पर विचार व्यक्त किए इसके साथ ही वर्तमान समय में अल्पसंख्यक जैन समाज होने के बावजूद हम योजनाओं का फायदा नहीं ले पा रहे हैं इसके लिए अपने प्रयास निरंतर करना चाहिए तथा योजनाओं का फायदा उठाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में श्री सौरभ भंडारी और श्रीमती भंडारी ने आपको स्मृति चिन्ह प्रदान किया उक्त कार्यक्रम की सर्वत्र सराहना की गई।