आंगन मजबूत होगा तो समाज मजबूत बनेगा, मजबूत समाज से राष्ट्र होगा सशक्त

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित

16 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं और 2 आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान, योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं को भी किया सम्मानित

बड़ावदा(शिरीष सकलेचा)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बड़ावदा में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास परियोजना जावरा ग्रामीण के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र बड़ावदा में आयोजित कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के योगदान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 16 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं एवं 2 आशा कार्यकर्ताओं का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया। साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कल्पना राजेंद्र कुमावत, भाजपा बड़ावदा मंडल अध्यक्ष लोकेश शर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष राशिद पठान, जिला योजना समिति सदस्य अनिल अवस्थी, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र कुमावत, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पदमा हिंगड़, वार्ड पार्षद श्रीमती स्नेहलता, पार्षद प्रतिनिधि मनोहर राठौर, पार्षद लखन डोडिया बड़ावदा सेक्टर प्रभारी श्रीमति ममता शर्मा एवं स्वास्थ्य विभाग से डॉ. विजय चौहान सहित जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।आंगनवाड़ी केंद्र समाज जागरण की महत्वपूर्ण कड़ी : लोकेश शर्माभाजपा बड़ावदा मंडल अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन का मिलन’ एक महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि “आंगन मजबूत होगा तो समाज मजबूत बनेगा और मजबूत समाज से राष्ट्र सशक्त होगा।”उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र अब केवल शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज जागरण, पोषण, शिक्षा और महिला-बाल विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बन चुके हैं। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षित, स्वस्थ और सुपोषित समाज का निर्माण आवश्यक है।योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने में आंगनवाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका : कल्पना कुमावतनगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कल्पना राजेंद्र कुमावत ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र शासकीय योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं के निरंतर प्रयासों से महिलाओं और परिवारों में स्वास्थ्य, पोषण एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।

जनभागीदारी से मजबूत होंगे आंगनवाड़ी केंद्र : अनिल अवस्थी

जिला योजना समिति सदस्य अनिल अवस्थी ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र केवल सरकारी व्यवस्था का हिस्सा न रहकर समाज और जनभागीदारी के केंद्र बनें। इसके लिए जनप्रतिनिधियों के साथ आमजन को भी मिलकर प्रयास करना होगा।कार्यक्रम में योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। नगर परिषद उपाध्यक्ष राशिद पठान, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पदमा हिंगड़ एवं पार्षद प्रतिनिधि मनोहर राठौर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।बच्चों को कॉपी-पेन, स्टिकर और फल वितरितकार्यक्रम के दौरान डॉ. विजय चौहान द्वारा बच्चों को कॉपी, पेन एवं स्टिकर वितरित किए गए। वहीं नगर परिषद बड़ावदा की ओर से बच्चों को फल एवं पेन वितरित किए गए। इससे कार्यक्रम में शामिल बच्चों में उत्साह देखने को मिला।पौधरोपण कर लिया स्वच्छता का संकल्पकार्यक्रम के समापन अवसर पर पौधरोपण किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं ने स्वच्छता की शपथ लेते हुए स्वच्छ, स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण का संकल्प लिया।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कल्पना चौधरी व आभार सेक्टर प्रभारी श्रीमती ममता शर्मा ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *