साहित्य व्यापक समझ विकसित करता है- प्रो.चौहान

जनवादी लेखक संघ का आयोजन

रतलाम । साहित्य व्यापक स्तर पर सोचने की क्षमता प्रदान करता है। एक पंक्ति को अलग-अलग तरह से किस तरह अभिव्यक्त किया जा सकता है, यह हमारी इस कोशिश से समझा जा सकता है । हर व्यक्ति के सोचने का दायरा सीमित होता है लेकिन उसके पास बहुत व्यापक कैनवस भी उपलब्ध होता है । रचनाकार इसी में अपनी समझ को प्रदर्शित करता है ।
उक्त विचार जनवादी लेखक संघ उर्दू विंग द्वारा आयोजित पांचवीं तरही नाशिस्त गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कवि एवं अनुवादक प्रो. रतन चौहान ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमारा आपस में मिलना और किसी विषय पर विचारों को आदान-प्रदान करना हमारे सोच के दायरे को विस्तार प्रदान करता है । जनवादी लेखक संघ के अध्यक्ष यूसुफ़ जावेदी ने कहा कि हमारे पूर्वज रचनाकारों ने अलग-अलग विषयों पर अपनी बात रखी है। उन्होंने हमारे लिए कोई विशेष छोड़ा नहीं है, लेकिन हमें अब उन विषयों को अपने समय के अनुसार समझते हुए आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उर्दू विंग के संयोजक सिद्धीक़ रतलामी ने कहा कि ग़ज़ल को सहारा देने में हर दौर के रचनाकारों ने अपनी भूमिका निभाई है। ग़ज़ल के लिए यह सुखद है इसका दायरा निरंतर बढ़ रहा है।

इन्होंने रचना प्रस्तुत की
गोष्ठी में ‘दिल के दरिया में यादों की कश्ती चली ‘ तरही मिसरे पर डा. फ़रीद शेख, अमीरूद्दीन अमीर, प्रतिभा पांडे, आशा उपाध्याय, अब्दुल सलाम खोकर, आई.एल.पुरोहित, डॉ.खुशालसिंह पुरोहित, आशीष दशोत्तर, मांगीलाल नगावत, शादाब रतलामी, जवेरीलाल गोयल, लक्ष्मण पाठक, शिवराज जोशी, गीता राठौर, डॉ . तौफीक़ छीपा, डॉ. दीपक तिवारी, यू.एल. जायसवाल, डॉ. वसीम वाहिद, रणजीत सिंह राठौर, कीर्ति शर्मा सहित उपस्थितजनों ने सहभागिता की। संचालन सिद्दीक़ रतलामी ने किया और आभार सचिव रणजीत सिंह राठौर ने व्यक्त किया।

सम्मान समारोह 29 नवंबर को
नवादी लेखक संघ द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले सम्मान 29 नवंबर को प्रदान किए जाएंगे । इसमें दानिश अलीगढ़ी स्मृति सम्मान , नंदलाल उपाध्याय ‘अतुल विश्वास’ स्मृति सम्मान एवं मोहन ‘अंबर’ स्मृति सम्मान प्रदान किए जाएंगे । तरही नशिस्त का छठि सोपान 13 दिसम्बर को होगा, जिसमें तरही मिसरे ‘ आईने इन दिनों बेज़ुबां हो गए ‘ पर ग़ज़लें पढ़ी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *