
रतलाम । बिबडोद सेवा मंडल द्वारा दीप मिलन समारोह का आयोजन किया गया और चार्तुमास में बिबडोद तीर्थ पर आयोजित प्रत्येक रविवार को प्रदान भाते के समापन समारोह के अवसर सभी भाता लाभार्थी परिवार का बहुमान किया गया सर्व प्रथम नवकार मंत्र का जाप किया गया मंडल की साधारण सभा में अपने अध्यक्षीय भाषण में आतिश कुमार बोकाडिया द्वारा विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी दी बताया गया कि लगातार 17 सप्ताह तक किए जाने वाले भाता आयोजन में प्रात 8 बजे से आने वाले तीर्थ के सभी यात्रियों को ये लाभ मिला साथ 10.30 बजे आरती का आयोजन शांति लाल मालेक द्वारा किया गया जिसमें लगातार श्रद्धालुओं द्वारा लाभ लिया गया चार्तुमास के चारों माह में गुजरात महाराष्ट्र राजस्थान एवम् अन्य प्रदेशों से आये यात्रियों ने भाते व्यवस्था को प्रशंसा की। सेवा मंडल के इस आयोजन में 17 परिवारों द्वारा अपने अर्थ से जो पुनीत कार्य किया इसके लिए उनका सम्मान किया गया परिवारों द्वारा भविष्य में आगे भी सेवा कार्य को करने की इच्छा जताई चार्तुमास भाते के संयोजक राजेश सुराना एवं नरेंद्र भाणावत का भी बहुमान किया गया । अशोक भानावत संयोजक महोदय द्वारा वर्तमान परिस्थिति में पानी के महत्व पर जानकारी दी बोकाड़िया ने बताया कि आने वाले बिबडोद मेले पर मंडल द्वारा मंदिर कमिटी को 10 रुपये मात्र में हलवा और केले बड़े की साधर्मिक भक्ति के लिए भी अनुमति मांगी हे और मेले के अवसर पर सभी साधार्मिक परिवारों को अधिक से अधिक मेले में आने और दादा की भक्ति करने का आहृवान किया हे । भविष्य में शिक्षा एवं गोसेवा के सेवा कार्यों पर मंडल का विशेष महत्व प्रदान किया जाएगा अन्य आयोजन पर भी विचार विमर्श किया जा रहा हे । कार्यक्रम में पधारे हुए परिवारो के लिए मनोरंजक गेम्स का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं और बच्चों ने खूब आनंद का अनुभव किया पधारे आगंतुक का सम्मान भी मंडल पदाधिकारी द्वारा किया गया आभार सचिव मनीष तल्लेरा ने किया गया यह जानकारी मीडिया प्रभारी भावेश डोसी द्वारा दी गई।