शासकीय महाविद्यालय नामली में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित

नामली । शासकीय महाविद्यालय नामली में जिला स्तरीय शतरंज (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डॉ धर्मेन्द्र सिंह फिरोजिया के मार्गदर्शन एवं क्रीड़ा अधिकारी डॉ दिपेश चंद्र पुरोहित निर्देशन में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रेक्षक प्राचार्य डॉ विद्या तिवारी एवं प्राचार्य डॉ प्रकाश भालसे की उपस्थिति रहे । जिसमें शासकीय महाविद्यालय.सैलाना,पिपलौदा,शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम,स्वामी विवेकानंद वाणिज्य महाविद्यालय,भगत सिंह शासकीय महाविद्यालय जावरा, डॉ कैलाश नाथ काटजू विधि महाविद्यालय रतलाम, श्री अरिहंत कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन रतलाम,शासकीय महाविद्यालय नामली,कन्या महाविद्यालय रतलाम सहित 9 महाविद्यालय से पुरुष -21 एवं महिला -9 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें क्रीड़ा अधिकारी डॉ संजीव वर्मा, डॉ राहुल सोनावा, डॉ अर्पिता फरक्या, सुश्री राधा निनामा, डॉ पुनीत गुप्ता, डॉ जितेंद्र शर्मा निर्णायक गौतम पथरोड़, प्रकाश वर्मा का सहयोग सराहनीय रहा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा चयनित खिलाड़ी आगामी 3 अक्टूबर को आयोजित संभाग स्तरीय शतरंज (पुरुष/ महिला) प्रतियोगिता जो स्वामी विवेकानंद वाणिज्य महाविद्यालय रतलाम में आयोजित की जाएगी में सम्मिलित होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *