अहमदाबाद–मधुबनी के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन

रतलाम 15 नवंबर | पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा शीतकालीन त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से होकर विशेष किराये पर अहमदाबाद–मधुबनी के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 09433 अहमदाबाद–मधुबनी स्पेशल 17 नवंबर 2026 मंगलवार को अहमदाबाद से 10.10 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्‍डल के दाहोद(13.42/13.44), रतलाम(15.03/15.13 मंगलवार), नागदा (15.45/15.47), उज्जैन (17.05/17.10) एवं सीहोर (19:10/19:12 मंगलवार) होते हुये गुरुवार को 01.00 बजे मधुबनी पहुँचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09434 मधुबनी- अहमदाबाद स्पेशल 19 नवंबर 2026 गुरुवार को मधुबनी से 18.00 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्‍डल के सीहोर (21.33/ 21.35 शुक्रवार), उज्जैन (23.35/23.40),नागदा(00.3/00.38 शनिवार), रतलाम(01.40/01.45 शनिवार) एवं दाहोद(03.05/ 03.07) होते हुये शनिवार को 07.15 बजे अहमदाबाद पहुँचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम,, नागदा , उज्जैन, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना , मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर , आरा , दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और सकरी स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास एवं जनरल क्लास कोच होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें। साथ ही, RailOne ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *