पातालपानी–कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन अब सप्ताह में 05 दिन चलेगी

रतलाम । यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा पातालपानी से कालाकुंड के मध्य संचालित गाड़ी संख्या 52965/52966 पातालपानी–कालाकुंड–पातालपानी हेरिटेज ट्रेन के परिचालन दिन में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह हेरिटेज ट्रेन 30 सितंबर 2026 से सप्ताह में 05 दिन संचालित की जाएगी। यह ट्रेन प्रति मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को संचालित होगी। इस प्रकार ट्रेन की सेवा सप्ताह में 05 दिन उपलब्ध रहेगी। इस ट्रेन के आगमन/प्रस्थान समय, ठहराव, कोच कंपोजीशन आदि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका परिचालन पूर्वानुसार ही किया जाएगा। विस्तारित दिनों की बुकिंग 29 सितंबर 2026 से आरम्भ होगी।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हेरिटेज ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। पातालपानी–कालाकुंड रेलखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता एवं मनोरम दृश्यों के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है। ट्रेनों के ठहराव,संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्‍यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *