जावरा (अभय सुराणा) । श्री श्याम मित्र मंडल जावरा द्वारा दो दिवसीय फाग महोत्सव के अंतर्गत भव्य निशान यात्रा एवं श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया है । श्री श्याम मित्र मंडल जावरा के अध्यक्ष महेश राठौर (सेलिब्रेशन) सचिव श्याम मकवाना (एडवोकेट) एवं संरक्षक राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 3 मार्च (शुक्रवार) सुबह 10:00 बजे गीता भवन (रावण द्वार) से भव्य निशान यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली जाएगी निशान यात्रा का समापन श्री श्याम धाम पहाड़िया रोड जावरा पर होगा । इसी दिन रात्रि 8:00 बजे सुंदरकांड, श्याम अखाड़ा का आयोजन श्री श्याम धाम परिसर(पहाड़िया रोड) जावरा पर होगा । 4 मार्च (शनिवार) को शाम 7:00 बजे श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया है जिसमें भजन गायिका अंजलि सागर दुआ (मुंबई) एवं भजन गायक विकास दुआ (मुंबई) भजनों की शानदार प्रस्तुतियां देंगे । समाजसेवी जगदीश राठौर ने बताया कि दरबार सेवा श्री श्याम मित्र मंडल जावरा के कार्यकर्ता करेंगे ।