विक्रम विश्वविद्यालय : महिमा तातेड ने एमएससी परीक्षा की प्रावीण्य सूची में विक्रम यूनिवर्सिटी में दूसरा स्थान प्राप्त किया

जावरा (अभय सुराणा) । शिक्षा विभाग में सेवारत सुतारी पुरा जावरा निवासी सहायक ग्रेड एक शीतल तातेड़ की सुपुत्री सुश्री महिमा तातेड ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा आयोजित एमएससी फाइनल (गणित) विषय में 1250 में से 1158 अंक लाकर प्राविण्य सूची में यूनिवर्सिटी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया । सुश्री महिमा तातेड ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं परिवारजनों को दिया । सुश्री महिमा तातेड की इस कामयाबी पर अनेक गणमान्य नागरिकों एवं समाज जनों ने बधाई प्रेषित की ।

Play sound