रतलाम 2 मार्च । शासन निर्देशानुसार सिंगल सिटिजन डेटाबेस के निर्माण हेतु समग्र पोर्टल पर उपलब्ध सभी नागरिकों की समग्र आईडी को eKYC के द्वारा आधार से लिंक किया जाना अनिवार्य किया गया है। नागरिक नजदीकी लोक सेवा केन्द्र, एमपी ऑनलाईन या कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर अपनी समग्र आईडी को EKYC के द्वारा आधार से निःशुल्क दो तरीके से लिंक करावें पहला आधार लिंक मोबाईल पर ओटीपी के माध्यम से (इसके लिए आपके आधार से मोबाईल नम्बर पूर्व से लिंक होना अनिवार्य है) दूसरा बायो मैट्रिक सत्यापन के द्वारा।
इसके अलावा नागरिक स्वंय के द्वारा समग्र पोर्टल पर जाकर समग्र पोर्टल के माध्यम से मज्ञल्ब् करने हेतु www.samagra.gov.in पर जाएं, अपनी समग्र आईडी प्रविष्ठ करे, अपना मोबाईल नम्बर दर्ज कर ओटीपी से सत्यापन करें फिर अपना आधार नम्बर दर्ज करें तथा आधार से प्राप्त ओटीपी की प्रविष्टि कर अपने आधार को सत्यापित करें। आधार में दर्ज आपका नाम, जन्म तिथि और लिंग का समग्र डाटा से मिलान होने पर आपका आधार EKYC सफलतापूर्वक हो जाएगा। मिलान नहीं होने की स्थिति में आधार EKYC का अनुरोध नगर निगम रतलाम को प्रेषित हो जाएगा।