दुकानदारों को पृथक-पृथक कचरा पात्र रखने की दी समझाईश

रतलाम । कचरा उत्सर्जन स्थल पर ही कचरे का पृथक्कीकरण एवं निष्पादन किये जाने हेतु नगर निगम द्वारा गीले एवं सूखे कचरे के लिये पृथक-पृथक कचरा पात्र रखे जाने के जागरूकता अभियान के तहत नगर के दुकानदारों को गीले कचरे के लिये हरा व सूखे कचरे के लिये नीला कचरा पात्र रखे जाने की समझाईश दी गई।
स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह, झोन प्रभारी व एचएमएस टीम द्वारा दो बत्ती क्षेत्र में दीपक बेकरी, त्रिमूर्ति स्वीट्स, सतीश चाट सेंटर, विनायक पान भण्डार, दरवेश किराना, मेवाड़ साड़ी, अरिहंत अचार, अमृत तुल्य चाय, घांस बाजार क्षेत्र में भोले टी स्टॉल, बसंत पुष्प भण्डार, अमर नमकीन, पटवाजी, माणक चौक क्षेत्र में श्रीजी किराना, सुनील बेल्ट, पोरवाल मिष्ठान, गोपी गजक भण्डार, बाफना पताशा वाला, न्यू मित्तल किराना, नवश्री अगरबत्ती, चुन्नीलाल-बालकिशन व शंकर स्वीट्स पर जाकर सफाई व्यवस्था बनाये रखने की अपील करते हुए दुकानदारों से अपनी दुकान/प्रतिष्ठान पर गीले कचरे के लिये हरा व सूखे कचरे के लिये नीला डस्टबीन रखने ओर कचरा संग्रहण वाहन के पृथक-पृथक भागों में ही डालने की अपील की साथ ही यह भी अपील की कि स्वच्छता के संदेश अपनी दुकान पर लिखवाये ओर सिंगल यूज़ प्लास्टिक ओर 120 माइक्रोन से कम की पॉलीथीन अपनी दुकान पर इस्तेमाल न करे। दुकानदारों को हिदायत दी गई कि दुकान, प्रतिष्ठान पर गंदगी पाई जाती है और कचरा पात्र की व्यवस्था नही मिलती है तो जुर्माने की कार्यवाही की जायेगी।