श्री रूचि प्रमोद पाश्र्वनाथ जिनालय – आचार्यश्री कुलबोधी सूरीश्वरजी की निश्रा में आयोजित होगा दसवां ध्वजारोहण वर्षगांठ महोत्सव

रतलाम, 25 अप्रैल। शांति निकेतन कालोनी बुद्धेश्वर रोड रतलाम स्थित श्री रूचि प्रमोद पाश्र्वनाथ जिनालय पर 26 अप्रैल को आचार्यश्री कुलबोधी सूरीश्वरजी की निश्रा में दसवां ध्वजारोहण वर्षगांठ महोत्सव आयोजित होगा। इसमें अठारह अभिषेक, सतर भेदी पूजा, हवन-पूजन, स्वामी वात्सल्य एवं ऋषिमंडल पूजन का कार्यक्रम भी रखा गया है।
प्रभु पाश्र्व शान्तिनाथ जैन श्वेतांबर धार्मिक चेरीटेबल ट्रस्ट मण्डल के अध्यक्ष फतेहलाल कोठारी ने बताया कि 26 अप्रैल को सुबह 07 बजे अठारह अभिषेक का कार्यक्रम होगा। इसके लाभार्थी पुष्पा-प्रकाश चन्द, मोनिका-विकास दक्षत जैन इन्दौर रहेंगे। 08,30 बजे सतर भेदी पूजा होगी। इसके लाभार्थी रूचि-दीपक, पार्थ जैन उदयपुर है। ध्वजारोहण सुबह 09,18 से 10,08 बजे के बीच होगा। इसके लाभार्थी चन्दकांता-फतेहलाल, रश्मि-संजय, श्रैयांशी -जिनेश एवं दक्ष कोठारी चन्दा मोटर्स नेक्सटाईल ट्रेडलिंक परिवार रहेगा। इसके बाद दादा क्षेत्रपाल जी श्री घण्टाकर्ण महावीर एवं पदमावती देवी के समक्ष 10,18 बजे हवन-पूजन होगा। इसका लाभ शीला-पंकज कुमार, किंन्जल -श्रीमान कुमार, मेघा हर्ष वंशीका वीर गर्व कोठारी परिवार इन्दोर ने लिया है। स्वामीवत्सल्य सुबह 11,30 बजे और ऋषिमण्डल पूजन 12,39 से 04 बजे तक होगा। इसके लाभार्थी मानंकुवर बेन स्व. बाबूलाल कटकानी दीपक सपना पंकज समता कटकानी वैभव मितुल रचित कटकानी पेटलावदवाला परिवार इन्दौर रहेंगे। क्षेत्रपाल जी की ध्वजा का लाभ दर्शना सिंह शैलेन्द्र सिंह अठाना परिवार ने लिया है। श्री प्रभु पाश्र्व शांतिनाथ जैन श्वेताम्बर धार्मिक चेरीटेबल ट्रस्ट मंडल ने समाजजनों से इस अवसर पर अधिक से अधिक उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आव्हान किया है।