

रतलाम। नरेंद्र मोदी विचार मंच मिशन न्यू इंडिया की १९ वी अखिल भारतीय प्रतिनिधि बैठक मुंबई में केशव सृष्टि स्थित राम भाऊ महालगी प्रबोधिनी में संपन्न हुई जिसमे सभी राष्ट्रीय एवं पूर्व राष्ट्रीय प्रांतीय पदाधकरियो ने भाग लिया। बैठक में राष्ट्रीय पदाधीकारियो के दायित्वों एवं मंच के ३० अनुसांगिक संगठनों के अध्यक्षों की घोषणा हुई जिसमे श्री मोहनलाल मुरलीवाला को उनके नेतृत्व में गुजरात राज्य में संपन्न हुए विधानसभा में मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन से सर्वसम्मति से तीसरी बार पुनः नरेंद्र मोदी विचार मंच राष्ट्रीय सेवा प्रतिष्ठान का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया एवं गुजरात राज्य का प्रभार दिया गया।
साथ ही बैठक में तय किया गया की नरेंद्र मोदी विचार मंच के 575 पूर्णकालिक कार्यकर्ता 1 जून से प्रत्येक लोकसभा एवं विधानसभा में आगामी चुनाव तक कार्य करेंगे।
नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवि चाणक्य ने कहा कि जिस प्रकार नरेंद्र मोदी जी लोकहित के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए भारत का मान विश्व पटल पर बड़ा रहे हैं उसी प्रकार मंच का प्रत्येक कार्यकर्ता 2024 के आम चुनावों में नरेंद्र मोदी जी को पुनः देश की बागडोर सौंपने व भारत को पुनः विश्व गुरु के पद पर स्थापित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।