


रतलाम। रतलाम पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व समाजसेवी प्रकाश प्रभु राठौड़ मित्रमंडल द्वारा मंगलवार को शहर में निकली जगन्नाथ रथयात्रा का भव्य स्वागत धानमंडी चौराहे पर किया गया।
रथ में सवार भगवान श्रीजगन्नाथ का राठौड़ द्वारा सपत्नीक पूजन अर्चन कर शहर की खुशहाली की कामना की। रथयात्रा के स्वागत में उपस्थित श्रद्धालुओं को ठंडी रसना का वितरण किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष तेली घाणी बोर्ड मनोहरलाल राठौड़, राजेश प्रजापत (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष), अमरसिंह शेखावत (जिला बूथ प्रबंधक अध्यक्ष), गोपाल झालीवाली (राठौड़ समाज अध्यक्ष), कैलाश हेमादा (चारभुजा मंदिर अध्यक्ष), कमल राजोरा, जितेंद्र ठन्ना, अभिषेक कुंवर, आईटी सेल अध्यक्ष हिम्मत जेथवार, विजयसिंह चौहान, संजय राठौड़, प्रदीप राठौड़ आदि उपस्थित रहे।