अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को होगा जिले में सामुहिक योगाभ्यास आयोजन

रतलाम 20 जून 2023। 21 जून बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में रतलाम जिले के ऐतिहासिक स्थल विरुपाक्ष महादेव मंदिर परिसर बिलपांक एवम जिला स्तरीय कार्यक्रम विधायक सभाग्रह व जिला जेल परिसर रतलाम में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा जिले के प्रत्येक आयुष औषधालय, हेल्थ सेंटर, ग्राम पंचायत एवं जिले की विभिन्न संस्थाओं में योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमे आयुष विभाग, हार्ट फूलनेस संस्थान, पतंजलि संस्थान एवम जनअभियान परिषद, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं अन्य सभी विभागों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रातः 6 बजे जबलपुर से किया जाएगा। जिले के जनप्रतिनिधियों एवम गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आयोजन किया जाएगा।

Play sound