रतलाम। शिक्षक सांस्कृतिक संगठन द्वारा शिक्षक नेता व समाजसवी अजीत नाहर तथा शिक्षाविद् प्रकाश दुबे के दुखद निधन पर ऑनलाईन शोकसभा आयोजित कर श्रद्धाजलि अर्पित की गई। उपस्थित वक्ताओं ने श्री दुबे एवं नाहर के कार्यों की प्रशंसा कर उन्हें शिक्षक हितेषी निरूपित किया। इस अवसर पर मंच अध्यक्ष दिनेश शर्मा सहित डॉ. मुरलीधर चांदनी वाला, पूर्व प्राचार्य ओपी मिश्रा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. सुलोचना शर्मा, गोपाल जोशी, कृष्ण चंद्र ठाकुर, नरेंद्र सिंह राठौड़, दिलीप वर्मा, राधेश्याम तोगड़े, रमेश चंद्र उपाध्याय, मनोहर प्रजापति, मदनलाल मेहरा, राजेंद्र सिंह राठौड़, दशरथ जोशी, मिथलेश मिश्रा, श्याम सुंदर भाटी, रक्षा के कुमार, भारती उपाध्याय, कविता सक्सेना, आरती त्रिवेदी, अनिल जोशी, देवेंद्र सिंह वाघेला, अंजुम खान, कमल सिंह राठौड़ आदि उपस्थित थे ।