
रतलाम। बाजना बस स्टैंड, दीनदयाल नगर व उसके आसपास का क्षैत्र काफी समय से शासन की स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रहा है । वर्तमान समय में करीबन २०-३० हजार के आसपास मध्यमगर्वीय नागरिक उक्त क्षैत्रमें निवास करते है । ऐसे में उक्त क्षैत्र में उप स्वास्थ्य केन्द्र होना बहुत ही अतिआवश्यक है । वहीं वर्तमान समय में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु शासन द्वारा विभिन्न क्षैत्रों कोविड-१९ फिवर क्लिनिक भी शुरू कर रही है । ऐसे में बाजना बस स्टैंड, दीनदयाल नगर व आसपास के फैलते हुए क्षैत्र को देखते हुए फिवर क्लिनिक व उप स्वास्थ केंद्र सरकारी अस्पताल खोलने की मांग को लेकर आज असंगठित कामगार कांग्रेस ने ज्ञापन पत्र डिप्टी कलेक्टर मनीषा वास्कले को सौपा ।
इस क्षैत्र की कालोनियो के रहवासियो को अकस्मात दुर्घटना या बीमारी में जिला अस्पताल काफी दूर पड़ता है और बाजार में भीड़ होने से कभी-कभी मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देता है इसके आलावा मौसमी बीमारी और कोरोना महामारी में भी लोग इधर उधर भटक रहे हे अगर क्षैत्र में अस्पताल खुलता हे तो लगभग शहर की एक तिहाई जनता को समय पर सरकारी स्वास्थ सुविधा का लाभ मिलेगा । इस अवसर पर सन्गठन के जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा, उपाध्यक्ष पीरुलाल डोडियार, महासचिव मनोज चोयल, सचिव साजिद कप्तान आदि उपस्थित थे ।