श्री सनातन धर्मसभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति और श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट द्वारा नवागत कलेक्टर श्री डाड का सम्मान किया

रतलाम। श्री सनातन धर्मसभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति और श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारीयों ने कलेक्टर निवास पर नवागत जिला कलेक्टर श्री गोपालचन्द्र डाड से मुलाकात कर उन्हे शुभकामनाएं देते हुए पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही त्रिवेणी तट पर विगत कई वर्षो से चल रहे महारूद्र यज्ञ एवं ट्रस्ट द्वारा संचालित अन्नक्षैत्र के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। अपने सम्मान के प्रत्युत्तर में कलेक्टर श्री डाड ने हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर श्री सनातन धर्मसभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष डा. राजेन्द्र शर्मा, अनिल झालानी, प्रेमजी उपाध्याय, मनोहर पोरवाल, रमेश व्यास, लालचंद टांक, नवनीत सोनी, गोविन्दलाल राठी, सुरेश पापटवाल, दिनेश सोलंकी, रमेश सिसोदिया आदि उपस्थित थे।