रतलाम । रतलाम जिले की जनपद पंचायत पिपलौदा के ग्राम माऊखेडी में रहने वाले दम्पत्ति श्री मांगीलाल कचरू एवं उनकी पत्नी श्रीमती श्यामाबाई का चेहरा ख़ुशी से दमक रहा था। भला वे खुश हो भी क्यो नही, आज उन्होने अपने पक्के मकान में प्रधानमंत्रीजी के गृह प्रवेशम कार्यक्रम के माध्यम से गृह प्रवेश जो किया है।
रतलाम से लगभग 45 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम माऊखेडी के रहवासी श्री मांगीलाल बताते है कि उनके पास पहले कच्चा और जर्जर मकान था जिसमे वे सभी परेशानियाँ मौजूद थी जो उस प्रकार के मकान में पेश आती है। उनके पास इतना पैसा भी नहीं था कि अच्छा मकान बनवा सकें। थोड़ी सी कृषि भूमि और मेहनत-मजदूरी करके जीवन यापन करने वाला यह आदिवासी परिवार परेशानियों के साथ कच्चे मकान में गुजर बसर कर रहा था। गरीबी के कारण कभी पक्के घर का सपना ही नही देखते थे। किन्तु जब ग्राम पंचायत के माध्यम से उन्हे प्रधानमत्री आवास योजना की प्रथम किश्त का भुगतान मिला तो उन्होने डरते हुए अपने पक्के मकान का कार्य प्रारंभ किया। ऐसे में लाकडाउन के कारण वे दोनों पति-पत्नी अपने ही बनते हुए मकान में मजदूरी भी करने लगे जिससे उनका मकान समय से पहले ही बन गया। वही लाकडाउन के पश्चात् भी वे अपने ही बनते हुए घर में मनरेगा के माध्यम से स्वरोजगार भी प्राप्त करते रहे। नए घर में प्रवेश के दौरान श्री मांगीलाल एवं उनकी पत्नी तथा बच्चो की खुशी देखते ही बनती थी। पुरा परिवार मुख्यमंत्री श्री चौहान को धन्यवाद दे रहा था ।