को-आपरेटिव एम्पलाईज को-आपरेटिव सोसायटी लि. रतलाम की वार्षिक साधारण सभा संपन्न

रतलाम। को-आपरेटिव एम्पलाईज को-आपरेटिव सोसायटी लि. रतलाम की वार्षिक साधारण सभा शासन के निर्देशानुसार सामाजिक दूरी, सेनेटाजर व्यवस्था एवं मास्क की निवार्यता का पालन करते हुए अध्यक्ष प्रवीण झालानी की अध्यक्षता में रामगढ़ स्थित श्रीराम मंदिर सभागृह पर संपन्न हुई। इसमें निर्धारित विषय-सूची अंर्तगत वार्षिक बजट (9,80,000) नो लाख अस्सी हजार रूपये, कार्यशील पूंजी (1,24,51,000) एक करोड़ चोबिस लाख इक्यावन हजार रूपये, अंकेक्षण -प्रतिवेदन एवं अर्जित शुद्घ लाभ (5,21,000) पांच लाख ईक्किस हजार रूपये की स्वीकृति के साथ ही सदस्यों को 20 प्रतिशत लाभांश की स्वीकृति प्रदान की गई, तदनुसार म.प्र. सहकारी अधिनियम के प्रावधान अंर्तगत सदस्यों को (3,15,000) तीन लाख पन्द्रह हजार रूपये का डिवीडेन्ड प्रति सदस्य अधिकतम चार हजार रूपये अनिवार्य अमानत खाते में जमा करने का निर्णय सर्वसम्मति लिया गया।
इस सभा में उपाध्यक्ष भूपेन्द्र वर्मा, संतोषसिंह देवड़ा, पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र दुबे, देवेन्द्र शर्मा, एहसान मोहम्मद, हेमन्त बाफना, ओमप्रकाश जेतपुरिया, मोहन कनारची, कन्हैयालाल पटेल, जे.एस. पुरोहित, धन्नालाला सीनम, रामकृष्ण शर्मा, दीपेन्द्र दवे, पेमालाल गेहलोत, मोहनलाल चौधरी, अरविन्द वत्स, अमृत पटोदी, जितेन्द्र बैरागी, सुरेश गौर, विशाल चौऋषिया, हुकुमचन्द टांक आदि उपस्थित थे। संचालन एवं आभार बैंक प्रतिनिधि सूर्यनारायण उपाध्याय ने किया।