श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ में आदि वीर पाठशाला के बच्चों को आवश्यक सामग्री कीट वितरण किया

राजगढ़ (धार) । श्री आदिनाथ राजेन्द्र जैन श्वे. पेढ़ी ट्रस्ट श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ के तत्वाधान में व दादा गुरूदेव की पाट परंपरा के अष्टम पट्टधर वर्तमान गच्छाधिपति आचार्यदेवेश श्रीमतविजय ऋषभचंद्रसूरीश्वरजी म.सा. के आशीर्वाद से पं.पू. बंधुबेलड़ी वर्षीतम तपस्वी मुनिराज श्री पीयूषचन्द्रजी म.सा., मुनिराज श्री रजतचन्द्रविजय जी म.सा. पावन प्रेरणा से हरजी राज. निवासी श्रीमती मीताबेन श्रवणकुमार जी जैन के जन्मोत्सव पर श्री आदि वीर ज्ञान पाठशाला मोहनखेड़ा तीर्थ के ६५ आदिवासी बच्चों को आवश्यक सामग्री कीट प्रदान किया गया। इस अवसर पर दानवीर सेठ साकलचंदजी संघवी तातेड़ के सुपुत्रश्री राकेशकुमार संघवी ने आगामी सत्र में इन सभी छात्र-छात्राओं को पाठ्यसामग्री के कीट वितरण करने की घोषणा भी की है । कार्यक्रम में श्री संजय रमेशजी, मुकेशजी पटवारी व तीर्थ के महाप्रभंधक अर्जुनप्रसाद मेहता उपस्थित रहे । इस मौके पर डहाणु एम.एच. मोहनखेड़ा गुरूधाम के ट्रस्टी श्री उत्तम कुमार जी जैन की ओर से भी गिफ्ट वितरण किए गए ।