सूरत । परम कृपालु श्रमण भगवन महावीर स्वामी के शासन के अन्तेवासी जैन धर्म के गौरव परम श्रद्धेय ध्यानगुरू, आत्मज्ञानी, सदगुरूदेव, श्रमण संघीय चतुर्थ पट्टधर आचार्य सम्राट पूज्य डॉ. श्री शिवमुनिजी म.सा. के 79 वें जन्मोत्सव पर ऑल इंडिया परिषद मानव अधिकार स्वतंत्रता एवं सामाजिक न्याय द्वारा छटाँ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विश्व शांति पुरूस्कार-2020 से नवाजा जाएगा । यह हमारे जैन समाज के लिए गौरव का विषय है कि हमारे जैन आचार्य को इस पद से सम्मानित दिं.18.9.2020 को बालेश्वर सूरत (गुजरात) में प्रदान किया जाएगा जिसका लाईव प्रसारण पारस चैनल पर प्रात: 8 एवं सोशल मीडिया पर प्रात: 7 से 8.45 बजे तक किया जाएगा ।
