ए आई आर ए एस ए ने लेखा कर्मियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री सहित वित्त आयुक्त को पत्र लिखा

रतलाम । भारतीय रेलवे पर कार्यरत रेलवे लेखा विभाग के 22000 रेल कर्मचारियों का नेतृत्व करने वाले ऑल इंडिया रेलवे अकाउंट स्टाफ एसोसिएशन ने कोरोनावायरस कोविड-19 के दौरान अपनी सेवाओं के दौरान दिवंगत हुए रेल कर्मचारी उनके परिवारों की सहायता एवं लेखाकर्मियों की लंबित मांगो को लेकर माननीय प्रधानमंत्री एवं वित्त आयुक्त को पत्र लिखा है! पत्र की जानकारी देते हुए ऑल इंडिया रेलवे अकाउंट स्टाफ एसोसिएशन वेस्टर्न रेलवे के महामंत्री प्रकाश व्यास ने बताया कि कोरोनावायरस कोविड-19 मैं लाकडाउन प्रथम के प्रारंभ से भारतीय रेलवे के लेखा विभाग के कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं निरंतर जारी रखकर कार्यरत रेल कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के मासिक वेतन , पेंशन, निपटारा एवं अन्य भुगतान लगातार अनलॉक 4 तक लगातार अपनी सेवाएं देकर भुगतान किए, लेकिन इस कोरोनावायरस महामारी के दौरान भारतीय रेलवे के लगभग 15 लेखाकर्मियों को अपनी जान गवाना पड़ी, ऑल इंडिया रेलवे अकाउंट स्टाफ एसोसिएशन के महामंत्री रेजी जॉर्ज ( चेन्नई) ने माननीय प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर जिस प्रकार से पैरामेडिकल एवं पुलिस कर्मियों को कोरोनावायरस कोविड-19 के अंतर्गत 50 लाख का इंश्योरेंस स्वीकृत किया है वही इंश्योरेंस दिवंगत लेखा कर्मियों के परिवारों को भी उसी तरह भुगतान कर राहत की मांग की है। इसी प्रकार भारतीय रेलवे के वित्त आयुक्त श्रीमती मंजुला रंगराजन को पत्र द्वारा अवगत कराया कि भारतीय रेलवे पर 22 हजार का लेखा कर्मियों का केडर है पिछले 10 वर्षों से लेखा कर्मियों के पद नाम परिवर्तन की मांग एसोसिएशन द्वारा की जा रही है जिससे वर्तमान में डिजिटल इकोनामी एवं प्राइवेटाइजेशन को देखते हुए प्राइवेट सेक्टर के लेखा कर्मचारियों को फाइनेंस मैनेजर तक के पदनाम दिए गए हैं जिससे लेखा कर्मियों को अपने पदनाम से कम आका जाता है, एसोसिएशन की मांग है कि लेखा लिपिक को परिवर्तित पदनाम असिस्टेंट अकाउंटेंट, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट को जूनियर अकाउंटेंट, अकाउंट असिस्टेंट को सीनियर अकाउंटेंट, सीनियर अकाउंट असिस्टेंट को चीफ अकाउंटेंट, स्टाक वेरीफायर को जूनियर स्टोर ऑडिटर, सीनियर स्टोर वेरीफायर को सीनियर स्टोर ऑडिटर, सीनियर सेक्शन ऑफिसर को अकाउंट ऑफिसर, सीनियर ट्रैवलिंग अकाउंट इंस्पेक्टर को अकाउंट ऑफीसर स्टेशन इंस्पेक्शन, सीनियर इंस्पेक्टर आफ स्टार्स अकाउंट को अकाउंट ऑफिसर स्टोर इन्फेक्शन किया जाए! श्री व्यास ने बताया कि अन्य मांगे जिनमें 5% सीनियर अकाउंटेंट असिस्टेंट अनक्वालिफाइड सेक्शन ऑफिसर मैं पदोन्नति, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार 4 साल पश्चात 5400 ग्रेड पे प्रदान करना, पांचवें वेतन आयोग के एरियर भुगतान को लेकर आदि मांगों पर भी ध्यान आकर्षित किया गया है , जिससे कार्यरत लेखाकर्म एवं सेवानिवृत्त लेखा कर्मियों को लाभ हो सके।