
रतलाम। सृष्टि के रचयिता भगवान श्री विश्वकर्मा जी के प्रकटोत्सव माघ शुक्ल १३, दिनांक 22 फरवरी 2024,गुरुवार के पावन पर्व पर जांगिड़ ब्राह्मण समाज के भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर, विश्वकर्मा घाम नेमीनाथ नगर रतलाम पर धार्मिक एवं सामाजिक परम्परा अनुसार भगवान श्री विश्वकर्मा जी का प्रकटोत्सव मनाया जाएगा।
उक्त जानकारी श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज मंदिर ट्रस्ट समिति अध्यक्ष जनक नागल ने देते हुए बताया की प्रातः 08 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। जिसमें भगवान श्री का पंचामृत स्नान, अभिषेक, श्रृंगार, पुजा, हवन – आरती एवं प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। हवन में जो भी जोड़े बैठने के इच्छुक हों वह समय पूर्व आने का कष्ट करें।
समाज अध्यक्ष जनक नागल सहित समाज के राजेश नागल,महेश वंडेला, मोतीलाल वडेला, महेश बोदलिया, राजेश चवलारेड, जितेन्द्र बामनिया, सुरेश लतारा, राहुल शर्मा एडवोकेट, रवि वडेला, नागुजी बोदलिया, मनोहर नागल,पप्पी जी आदि द्वारा सभी समाज बंधुओं एवं धर्म प्रेमी महानुभावों से आग्रह है कि वे आयोजन में पधार कर धर्म लाभ प्राप्त करें।