ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा 2024 : अशोक नगर विजेता तथा झाबुआ उपविजेता रही

रतलाम। दिनांक 18 फरवरी 2024,रविवार को सैलाना रोड स्थित आईटीआई मैदान पर स्वर्गीय रंजीत दरबार, स्वर्गीय उत्तम कुशवाह की स्मृति में ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा 2024 फॉर यू क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में प्रिंस बन्ना मित्र मंडल द्वारा पांच दिवसीय टूर्नामेंट आयोजित किया गया। स्पर्धा में रविवार को प्रातः 10 बजे से सेमिफाइनल में दो मैच खेले गये। सेमीफाइनल के पहले मैच में झाबुआ विजेता रही और दूसरे मैच में अशोकनगर विजेता रही।
मैच के मुख्य अतिथि भाजपा एमआईसी सदस्य भगत सिंह भदोरिया मदन सोनी, राकेश मिश्रा रितेश नाथ, मयूर पुरोहित, आशीष शिवहरे रहे। अतिथियों का स्वागत प्रिंस बन्ना मित्र मंडल द्वारा किया गया तत्पश्चात अतिथिगण मैदान में पहुंचे और खिलाड़ियों से मुलाकात की। खिलाड़ियों ने अतिथियों का पुष्प माला से स्वागत किया तथा अतिथियों को प्रिंस बन्ना मित्र मंडल की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। दो सेमीफाइनल मैच खेले गए पहला मैच झाबुआ और आनंद गुजरात के बीच रहा जिसमें झाबुआ ने जीत हासिल की इसमें मैन ऑफ द मैच आशु रहे तथा दूसरा मैच अशोकनगर और मासूम गोधरा के बीच खेला गया जिसमें अशोक नगर ने जीत हासिल की। इसी तारतम्य में फाइनल मुकाबला झाबुआ और अशोकनगर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर जींस झाबुआ ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 8 ओवर में 69 रन बनाकर अशोक नगर को लक्ष्य दिया। अशोकनगर ने 14 गेंद रहते हुए 69 रन का लक्ष्य पूरा किया । इस तरह अशोकनगर जीती और अशोकनगर विजेता रही अशोक नगर ने जीती ट्रॉफी के साथ₹ 2 लाख का नगद पुरस्कार तथा जींस क्लब झाबुआ उपविजेता रही तथा उपविजेता टीम को मिली मिली ट्रॉफी तथा ₹1 लाख का नगद पुरस्कार। इसमें प्रमुख रूप से निलेश पटेल,राहुल भाई, टोनी पाल, राजेन्द्र भाई ,ईश्वर जाधव,अरुण खत्री ,देवराज साक्यवाल,महेश प्रजापत, बंटी सिंह पंवार, प्रद्युम्न मिश्रा, भीम सिंह गोयल, बाबू बंजारा, कुंदन पंड्या, राहुल पारीख, अविनाश चौधरी, शुभम पांचाल, विनोद यादव, कुलदीप बंजारा,कुस्सु बन्ना, आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उक्त जानकारी प्रिंस बन्ना ने दी तथा रतलाम के खेल प्रेमियों अतिथियों व दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

Play sound