लोकसभा निर्वाचन के लिए मशीनों की एफएलसी पश्चात चिन्हित मशीनों पर माकपोल कार्य किया गया

रतलाम 20 फरवरी 2024। आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए जिला स्तर पर ईवीएम तथा वीवीपेट मशीनों की एफएलसी का कार्य विगत 2 फरवरी को पूर्ण कर लिया गया है। भारत निर्वाचन के निर्देश अनुसार कार्य 29 जनवरी से प्रारंभ हुआ था जो बीईएल बेंगलुरु के पांच अभियंताओं द्वारा किया गया।
जिले में स्थापित 1295 मतदान केन्द्रों के अलावा प्रशिक्षण एवं अवेयरनेस कार्यक्रम हेतु 1684 ईवीएम तथा 1813 वीवीपेट मशीनों की एफएलसी की गई। आयोग के निर्देश अनुसार एफएलसी पश्चात 5 पी ईवीएम माकपोल के लिए मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी द्वारा चिन्हित की गई। माकपोल के लिए चिन्हित मशीनों पर 20 फरवरी को प्रातः 8ः00 बजे से जिला स्तर पर विभिन्न विभागों के 55 उपयंत्रियों ने माकपोल का काम सफलतापूर्वक संपूर्ण किया।
माकपोल के लिए मशीनों को चिन्हित करने और माकपोल कार्यवाही के दौरान अवलोकन हेतु मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी श्री प्रदीप उपाध्याय, श्री नितिन लोढ़ा, श्री महेंद्र कटारिया, श्री कैलाशचंद्र पाटीदार, श्री पियूष बाफना, श्री लखन वसुनिया, श्री रणजीतसिंह राठौड़ तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Play sound