22 फरवरी को श्री विश्वकर्मा प्रकटोत्सव पर पांचाल समाज द्वारा विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी

रतलाम । सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा का प्रकटोत्सव 22 फरवरी को है। जुना गुजराती लोहार-सुथार पांचाल- समाज रतलाम द्वारा शहर के विभिन्न मांगों से होकर विशाल वाहन रैली निकालकर कर विश्वकर्मा मंदिर नया गांव पर धार्मिक एवं सामाजिक परम्परा अनुसार उत्सव मनाएगा। श्री विश्वकर्मा मंदिर समिति नयागांव अध्यक्ष राहुल बालाराम पांचाल ने बताया कि रैली का आयोजन ओसवाल नगर साई मंदिर से प्रात: 8 बजे स्वल्पाहार के साथ शुरू होकर शहर के मुख्य मार्ग दीनदयाल नगर, बाजना बस स्टैंड, लक्कड़ पीठा, चांदनी चौक, तोपखाना, पांचाल धर्मशाला हरदेवलाला पीपली, धान मंडी, शहर सराय, न्यू रोड़, श्री विश्वकर्मा धाम शास्त्री नगर, पावर हाउस रोड, सैलाना बस स्टैंड, राम मंदिर, अलकापुरी चौराहा, साक्षी पेट्रोल पंप, महेश नगर मैन रोड, राधाकृष्ण मंदिर, टैंकर रोड़, विष्णु पूरी होते हुवे नयागांव विश्वकर्मा मंदिर पर समाप्त होगी इसके पश्चात नयागांव स्थित श्री विश्वकर्मा भगवानश का पंचामृत – स्नान, अभिषेक, श्रृंगार, पुजा, हवन- महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही दिन भर विभिन्न गतिविधियां की जाऐगी। समाज अध्यक्ष संदीप समरथमल पांचाल एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने समाजजनों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में विशाल वाहन रेली एवं अन्य सभी कार्यक्रमों शामिल होकर धर्म लाभ लेवे।

Play sound