जीतू पटवारी रतलाम आएंगे

रतलाम । शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दिनांक 22 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी राहुल गांधी की आगामी प्रस्तावित न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण एवं सैलाना आएंगे। रतलाम शहर में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की इस यात्रा की तैयारी के संबंध में बैठक लेंगे। श्री कटारिया ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी से बैठक में उपस्थित होने का आवाहन किया है।

Play sound