प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वी सी के माध्यम से समीक्षा की

रतलाम 21 फरवरी 2024। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति (वी.सी. के माध्यम से) में आगामी 29 फरवरी को प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा बुधवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। मुख्यमंत्री ने समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। कार्यक्रमों में विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन किया जायेगा, जिसकी तैयारियां सभी कलेक्टर, जनप्रतिनिधियों से समन्वय के साथ करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कार्यक्रमों का आयेजन उत्साह और उमंग के साथ हो, कार्यक्रमों की गरिमा बनी रहे यह सुनिश्चित करें। इस अवसर पर रतलाम एनआईसी कक्ष में सांसद श्री गुमानसिंह डामोर, विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मथुरालाल डामोर, श्री प्रदीप उपाध्याय, कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार, डीआईजी श्री मनोज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लोढा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव, सांसद प्रतिनिधि श्री राजेंद्र पाटीदार, श्री प्रदीप चौधरी, सुश्री भारती पाटीदार, श्री विक्रमसिंह लुनेरा आदि उपस्थित थे।

Play sound