राज्‍य कोल्‍ड चैन अधिकारी ने टीकाकरण संबंधी व्‍यवस्‍थाओं का निरीक्षण किया

रतलाम 21 फरवरी 2024। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के राज्‍य कोल्‍ड चैन अधिकारी डॉ. विपिन श्रीवास्‍तव ने टीकाकरण कार्यक्रम के संबंध मे व्‍यवस्‍थाओं का निरीक्षण किया। उन्‍होने जिला चिकित्‍सालय में संचालित कोल्‍ड चेन पांइंट को नवीन जिला प्रशिक्षण केंद्र आईपीपी 6 विरियाखेडी शिफ्ट करने हतु निर्देशित किया ।
उन्होने एडल्‍ट बीसीजी वैक्‍सीनेशन के संभावित शुभारंभ दिनांक 7 मार्च के लिए आगामी तैयारियों का आंकलन कर आवश्‍यक निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील, जिला क्षय अधिकारी डॉ. अभिषेक अरोरा, श्री सैयद अली अहमद वीसीसीएम, श्री निलेश चोहान वेक्‍सीन स्‍टोर कीपर, आरआई डाटा मेनेजर श्री विपिन शर्मा ने विभागीय जानकारी से अवगत कराया। डॉ. विपिन श्रीवास्‍तव न निर्देशित किया कि जिले के विकासखंडों में कार्यक्रम की निगरानी के लिए ब्‍लॉकवार अधिकारी नामांकित करें और प्रतिदिन विजिट कर सायंकालीन बैठक में दिन भर के फीडबैक पर चर्चा करके सुधारात्‍मक कार्यवाही की जावे।
उन्‍होने टीकाकरण तापमान पुस्तिका, आइसलाईन रफ्रिजरेटर, डीप फ्रीजर सहित टीकाकरण के लिए आवश्‍यक समस्‍त संसाधनो का बिंदुवार निरीक्षण किया। एडल्‍ट बीसीजी वैक्‍सीनेशन का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों का मिल सके इसके लिए सर्वे कर आवश्‍यक कार्यवाही करने को कहा।
टीकाकरण के दौरान पिछले 5 वर्ष से टीबी का उपचार करा रहे ऐसे लोग जिनका उपचार पूर्ण हो चुका है , पिछले 5 साल से टीबी मरीज के संपर्क में रहनेवाले लोग, जिनका बीएमआई 18 से अधिक हो , स्‍वयं रिपोर्ट किए गए धुम्रपान करने वाले लोग, स्‍वयं रिपोर्ट किए गए डायविटीज के मरीज तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग सहमति पत्र भरकर टीका लगवा सकेंगे।
18 वर्ष से कम आयु के लोग, टीका लगवाने के प्रति असहमति रखने वाले व्‍यक्ति, गंभीर रूप से बीमार बिस्‍तर पर रहने वाले व्‍यक्ति, गर्भवती माताऐं , स्‍तनपान कराने वाली माताऐं , जिनका वर्तमान में टीबी का उपचार चल रहा है , एचआईवी , कैंसर इम्‍युनोसप्रेशन लोग , दवाओंके प्रति एलर्जी रखने वाले लोग, प्रत्‍यारोपण रिसीवर आदि को किसी भी स्थिति में बीसीजी का वैक्‍सीनेशन नहीं किया जाएगा ।

Play sound