बजाजखाना गणेश देवरी पर आज लगेगा निगम का बकाया वसूली शिविर

रतलाम 21 फरवरी ।  नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निगम से संबंधीत करों को जमा कराने हेतु वार्ड वार बकाया वसूली शिविर आयोजित किये गये है जो 5 मार्च 2024 तक चलेंगे।   आयोजित शिविरों में नागरिक नगर निगम की बकाया संपत्तिकर, जलकर, दुकान, गुमटी किराया, लायसेंस शुल्क एवं विकास शाखा से संबंधित भवन की किश्त तथा भू-भाटक की बकाया राशि जमा करा सकेगें।
वार्ड वार आयोजित किये गये वसूली शिविरो के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 37, 42 व 48 के लिये आज 22 फरवरी को बजाज खाना गणेश देवरी, वार्ड क्रमांक 25, 26, 27 व 28 के लिये 23 से 24 फरवरी तक षास्त्री नगर, वार्ड क्रमांक 24, 27 व 29 के लिये 26 से 27 फरवरी तक दो बत्ती चौराहा, वार्ड क्रमांक 27, 28 व 29 के लिये 28 से 29 तक स्टेषन रोड दिलबहार चैराहा, वार्ड क्रमांक 21, 22, 29 व 30 के लिये 1 मार्च को लॉ कॉलेज आनन्द कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 20, 21 व 22 के लिये 2 मार्च को प्रताप नगर उद्यान के पास, वार्ड क्रमांक 20, 21, 22 व 23 के लिये 4 मार्च को महावीर नगर व वार्ड क्रमांक 21 व 23 के लिये 5 मार्च को मिड टाउन कॉलोनी में कार्यालयीन समय में शिविर आयोजित किये गये है।
निगम द्वारा जारी अपील में नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि  निगम द्वारा उक्त शिविर बकायादारों की सुविधा के लिए आयोजित किये गये है इन आयोजित शिविरों में बकायादार अपनी बकाया राशि जमा कर निगम को सहयोग प्रदान करें।

Play sound