राधाकृष्ण मंदिर से मार्निंग स्टार स्कूल तक बनेगी सीमेन्ट कांक्रीट सड़क

महापौर श्री पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन

रतलाम 20 फरवरी । राधाकृष्ण मंदिर नयागांव से इन्द्रलोक नगर मार्निंग स्टार स्कूल तक 25 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बजरंग पुरोहित, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित, श्री निलेश गांधी, क्षेत्रिय पार्षद द्वय श्री पप्पू पुरोहित, श्री शक्तिसिंह राठौर, पार्षदगण व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि इन वार्डो में हो रहे करोड़ो के विकास कार्यो का श्रेय में नागरिकों को देता हूॅं क्योंकि उनका विश्वास ही मुझे विकास कार्य करने का संबल प्रदान करता है। उन्होने कहा कि हम विकास कार्य करवा रहे है आप बस नगर को साफ-स्वच्छ व सुन्दर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो वादे किये थे उन्हे हम दृढ़ इच्छा शक्ति से तेजी से पुरा कर रहे है तथा शेष कार्य भी शीघ्र पुरे किये जायेगें।
निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा ने कहा कि वर्तमान निगम परिषद ने रतलाम नगर के विकास हेतु करोड़ो के विकास कार्य कर इतिहास लिख दिया है शहर का कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां विकास कार्य नहीं हो रहे हो।
स्वागत उद्बोधन क्षेत्रिय पार्षद द्वय श्री पप्पु पुरोहित व श्री शक्तिसिंह राठौर ने दिया।
भूमि पूजन के अवसर पर पार्षद श्रीमती निशा सोमानी, पूर्व महापौर परिषद सदस्य श्री पवन सोमानी के अलावा सर्वश्री नन्द किशोर पवांर, लोकेश जायसवाल, नरेन्द्रसिंह राठौर, विजय पाटीदार, राकेश पांचाल, राजेन्द्रसिंह सिसोदिया, कमलेश मालवीय, मंगल पवांर, संजय, राजु पांचाल, अमृत राठौड़, बी.के. चतुर्वेदी, के.एल.मीणा, धीरज प्रजापत, नरवरसिंह राजावत, पुश्पेन्द्रसिंह राठौर, श्रीराम यादव, सुभाष माली, संदीप मौर्य, धर्मवीर गेहलोत, सुनील पाल, मदनसिंह चौहान सहित क्षेत्रिय नागरिक विशेषकर मातृ शक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित थी

Play sound