समाधान आपके द्वार योजनान्तर्गत’’ 24 फरवरी को लोक अदालत का आयोजन

  • संपत्तिकर एवं जलकर की बकाया राशि जमा करने पर अधिभार (सरचार्ज) की राशि में छूट
  • बकायादार नगर निगम कार्यालय में जमा करा सकेंगे बकाया राशि
  • एपी ई नगरपालिका डॉट जीओवी डॉट इन पर बकाया राशि जमा करने पर मिलगी अधिभार (सरचार्ज) में छूट

रतलाम । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ‘‘समाधान आपके द्वार योजना’’ अन्तर्गत संपत्तिकर व जलकर के बकायादारों को अधिभार (सरचार्ज) में छूट देने हेतु 24 फरवरी शनिवार को लोक अदालत शिविर के तहत बकाया राशि जमा कराने हेतु नगर निगम कार्यालय में शिविर का आयोजन कार्यालयीन समय में किया गया है। इसके अलावा बकायादार 24 फरवरी को प्रातः 9 से रात्रि 12 बजे तक एपी ई नगरपालिका डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाईट पर ऑन लाईन जमा कर दी जा रही अधिभार (सरचार्ज) में छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
आयोजित लोक अदालत शिविर में सम्पत्ति कर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रूपये 50,000/- (रूपये पचास हजार) तक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 100 प्रतिशत की छूट दी जायेगी तथा जलकर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रूपये 10,000/- (रूपये दस हजार) तक बकाया होने पर 100 प्रतिशत की छूट।
सम्पत्ति कर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रूपये 50,000/- (रूपये पचास हजार) से अधिक तथा रूपये 1,00,000/- (रूपये एक लाख) तक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 50 प्रतिशत की छूट तथा जलकर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रूपये 10,000/- से अधिक तथा रूपये 50,000/- तक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 75 प्रतिशत की छूट।
सम्पत्ति कर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रूपये 1,00,000/- (रूपये एक लाख) से अधिक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 25 प्रतिशत की छूट तथा जलकर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रूपये 50,000/- से अधिक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 50 प्रतिशत की छूट।
उक्त छूट मात्र एक बार (वन टाईम सेटलमेंट) ही दी जायेगी। यह छूट वर्ष 2022-23 तक की बकाया राशि पर ही देय होगी। यह छूट मात्र दिनांक 24/2/2024 की नेशनल लोक अदालत के लिये मान्य होगी।
नगर निगम द्वारा संपत्तिकर एवं जलकर के बकायादारों से अपील की जाती है कि 24 फरवरी 2024 शनिवार को आयोजित एक दिवसीय लोक अदालत शिविर के तहत नगर निगम कार्यालय के संपत्तिकर व जलकर काउंटर पर उपस्थित होकर बकाया राशि जमा कराकर दी जा रही अधिभार (सरचार्ज) में छूट का लाभ उठावें साथ ही 24 फरवरी 2024 को प्रातः 9 से रात्रि 12 बजे तक एपी ई नगरपालिका डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाईट पर ऑन लाईन जमा कर दी जा रही अधिभार (सरचार्ज) में छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Play sound