महापौर श्री पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन



रतलाम । वार्ड क्रमांक 29 स्थित हयात टावर आनन्द कॉलोनी में 8 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण व वार्ड क्रमांक 30 स्थित मेकेनिक नगर में 16 लाख, संजय नगर में 15 लाख , रेहमत नगर में 34 लाख व कब्रस्तान परिसर महावीर नगर में 8 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क व महावीर नगर में 20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, क्षेत्रिय पार्षद द्वय श्री परमानन्द योगी, श्रीमती शबाना, पार्षदगण व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान निगम परिषद नगर विकास हेतु दृढ़ संकल्पित होकर अब तक 250 करोड़ के विकास कार्य करवा चुकी है, नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य होने से आने वाले समय में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं रहेगी। नगर के प्रत्येक नागरिक को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो इस हेतु हम 6 नवीन पेयजल टंकियों का निर्माण कराने जा रहे हैं।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि निगम परिषद नगर के नागरिकों को नित नई सौगाते दे रही है, प्रतिदिन विकास कार्यो के भूमि पूजन किये जाकर तत्काल कार्य भी प्रारंभ किये जा रहे है।
भूमि पूजन के अवसर पर पूर्व महापौर परिषद सदस्य श्री गोविन्द काकानी, पार्शद श्रीमती देवश्री पुरोहित के अलावा सर्वश्री करण कैथवास, दिनेश पटेल, मुबारिक शैरानी, राधेश्याम मारू, शेरू पठान, नरेश बौरासी, रवि पाटीदार, प्रहलाद, निलेश सोनी, विरेन्द्र शर्मा, निगम सा0, जीवन चौहान, अफसार पठान, दिलीप यादव, हमीदभाई, ईरशाद भाई, जीतेन्द्र चौहान, अनिल चौहान, राजेश प्रजापत, आबिद हुसैन, नईम भाई, नासिर भाई, मोहम्मद भाई, हंसराज छाबड़ा, दशरथ खैर, चेतना बौरासी, कमला बौरासी, आशा प्रजापत, रजनी, इन्द्रा, सरिता, भूरी, रामप्यारी बाई सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।