

रतलाम। माघ शुक्ल 13, सृष्टि के रचयिता भगवान श्री विश्वकर्मा जी का प्रकटोत्सव 22 फरवरी 2024 गुरुवार के पावन पर्व पर जांगिड़ ब्राह्मण समाज मारवाड़ा रतलाम के द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर, विश्वकर्मा घाम नेमीनाथ नगर रतलाम पर धार्मिक एवं सामाजिक परम्परा अनुसार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
उक्त जानकारी श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज मंदिर ट्रस्ट समिति अध्यक्ष जनक नागल ने देते हुए बताया की प्रातः 08 बजे पंडित श्री राजेश उपाध्याय द्धारा भगवान श्री का पंचामृत स्नान, अभिषेक, श्रृंगार, पुजा, करवाकर हवन करवाया गया। हवन के जजमान श्री जनक नागल एवं श्री राजेश नागल सपत्नीक रहे। हवन के पश्चात आरती एवं प्रसादी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समाज अध्यक्ष जनक नागल, राजेश नागल , महेश वंडेला पटेल सा., महेश बोदलिया, लक्ष्मी नारायण नागल, गेंदालाल जायसवाल, नागुजी बोदलिया, मुकेश अठेवा, विनोद लाखा, राहुल शर्मा एडवोकेट, रवि वडेला, वीरेन्द्र वंडेला, मनोहर नागल, आत्माराम जी शर्मा, पंकज लाखा, अजय कुलरीया, दिनेश लाखा, गौरव वुडडल, रीना हायल, सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित थे ।