पिपलौदा में लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला सम्पन्न

मण्डल के 58 बूथ पर लाभार्थियों से रूबरू होंगे भाजपा कार्यकर्ता

पिपलौदा (प्रफुल्ल जैन) । भारतीय जनता पार्टी मण्डल द्वारा लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता अभियान के लोकसभा संयोजक गणपत आंजना ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए बताया की केंद्रीय भाजपा कार्यालय से बूथ स्तरीय पत्रक व लाभार्थियों की प्राप्त सूचीयो को बूथ पर बनाई गई टोली को दी जा रही है टोली में बूथ प्रभारी, अध्यक्ष व संयोजक बूथ स्तर पर लाभार्थियों से मिलकर, उनके मोबाईल से एक मोबाईल नंबर पर मिस्ड काॅल करवायेंगें। साथ ही लाभार्थीयों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का पत्रक देते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएगे। इस हेतु शक्ति केंद्रों पर बैठक कर भी योजना बनाई जाएगी। साथ ही आंजना ने बूथ स्तर पर लाभार्थियों से संपर्क करने के तरीके भी बताए।
विधानसभा प्रभारी महेश सोनी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहां कि युवा, किसान, महिलाओं सभी वर्ग जाती समुदाय के लिये केन्द्र की मोदी सरकार ने अनेकों जनकल्याणकारी योजनाए बनाकर आमजन को लाभ पहुचाने का कार्य किया है जो कार्य 70 वर्षों में नहीं हुआ वह 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने कर दीखाया। आज भारत देश का कायाकल्प हो रहा है इस बार भारतीय जनता पार्टी 400 पार का लक्ष्य प्राप्त करेंगी। किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहां की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश विश्वगुरू बनने जा रहा है। मोदी जी के नेतृत्व के भारत का चहुंमुखी विकास हुआ है यह देश सुरक्षित हाथों में है किसानों के कल्याण के लिए भी भाजपा सरकार कटिबद्ध है।
लाभार्थी संपर्क अभियान के मण्डल संयोजक रतनलाल लाकड़ ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय से सभी कार्यों की ओनलाईन मोनिटरिंग हो रही है सभी कार्य को गंभीरता से लेते हुए शत प्रतिशत कार्य करे। मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा ने लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत होने वाले करणीय कार्यो की जानकारी देते हुए बूथ स्तर पर नियुक्त प्रभारी, संयोजक व सह संयोजक के नामों की सूची का वाचन कर सभी को अपनी अपनी जिम्मेदारी दी। आईटी सेल प्रभारी वेदांश अमन हिंगड़ ने आईटी से संबंधित जानकारी देते हुए नमो एप, सरल एप, संगठन एप डाउनलोड कर उसमें अभियान की जानकारी अपलोड करने के तरीके बताए। कार्यशाला में विधानसभा विस्तारक कानसिंह चौहान, नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा, जावरा मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा मंचासीन थे। अतिथियों का स्वागत मण्डल अध्यक्ष गुडरखेड़ा, महामंत्री दिनेश पाटीदार द्वारा किया गया।संचालन मण्डल मीडिया प्रभारी प्रफुल जैन ने किया। आभार मण्डल उपाध्यक्ष ओपी जोशी ने माना।
लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला के पूर्व मण्डल मंत्री नारायण धनगर, आईटी सेल प्रभारी मनमोहन सिंह राणा, पार्षद प्रवीण सिंह राठौर,, अजा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष संजय सोलंकी, भाजयूमो नगर अध्यक्ष लिपेश राठौड़ ने पंजीयन काउंटर पर सभी का पंजीयन करते हुए रूपट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यशाला में मण्डल के 58 बूथ अध्यक्ष सहित पदाधिकारी, संयोजक, सहसंयोजक सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Play sound